फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे पेड़ कटवाने पर 2.90 लख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शुगर मिल परिसर और आवासीय परिसर में 50 से ज्यादा हरे पेड़ कटवाने पर वन विभाग ने दो लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

नया गांव हमीदाबाद की प्रधान अंजली चौधरी, सनी, विशेष, गोपी ने दिसंबर 2021 में वन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि बागपत शुगर मिल परिसर और आवासीय परिसर में 50 से ज्यादा हरे पड़े खड़े हुए थे। उनको कुछ दिन पहले ही कटवा दिया गया है। जबकि वह 20-30 वर्ष पुराने पेड़ थे और उनको कटवाने का कोई जरूरी कारण भी नहीं था। जिन पेड़ों को कटवाया गया है, उनमें शीशम, पीपल, नीम, जामुन, सागौन, पिलखन आदि के पेड़ शामिल है। इस तरह हरे पेड़ों को बिना अनुमति कटवाने का आरोप लगा था। जिसकी जांच जिला वन अधिकारी हेमंत कुमार सेठ ने कराई तो आरोप सही मिले। जिला वन अधिकारी हेमंत कुमार सेठ ने बताया कि शुगर मिल के पूर्व के जीएम आरके जैन पर दो लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वह जुर्माना शुगर मिल ने जमा करा दिया है।
विज्ञापन

--
वह एक सप्ताह पहले ही यहां आए हैं। उन्हें पेड़ काटने पर लगाए गए जुर्माने को लेकर जानकारी नहीं है। मामले का पता कराया जाएगा। किसने जुर्माना राशि जमा कराई है, यह भी देखा जाएगा। - वीपी पांडेय, जीएम बागपत शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें