बागपत। जिले के 18 शासकीय विद्यालयों का प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत कायाकल्प कराया जाएगा। विद्यालयों में निर्माण कार्य कराने के लिए जिलाधिकारी ने 1478 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत किया है।
प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत 18 शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में बिजली, पेयजल, शौचालय, पंखे, खिडक़ी, दरवाजे, नए कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालयों में निर्माण कार्यो के लिए डीएम ने सात अधिकारियों की समिति का गठन का शनिवार को विद्यालयों में निर्माण कार्यों का सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार को अधिकारियों ने डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपी। शनिवार को खेकड़ा तहसील में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार विद्यालयों में निर्माण कार्य करने के लिए 1478 लाख रुपये की स्वीकृति देकर शासन को बजट की डिमांड भेजी गई है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, एसडीएम ज्योति शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।