फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़कों की हालत सुधारने पर खर्च होंगे 11.56 करोड़

Sat, 04 Nov 2023 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

- बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग समेत 15 कार्य कराने के लिए लोनिवि को मिली वित्तीय स्वीकृति
- काम शुरू कराने के लिए शासन ने दो करोड़ 31 लाख रुपये बजट जारी किया, जल्द शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नहरों के किनारे की सड़कों समेत अन्य सड़कों की हालत सुधारने के लिए 11 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसके लिए शासन ने लोनिवि के अफसरों को वित्तीय स्वीकृति दे दी और काम शुरू कराने के लिए दो करोड़ 31 लाख रुपये बजट जारी किया। जिससे अब जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
जिले में नहरों के किनारे बनी सड़कों और मुख्य सड़कों की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते लोगों ने अधिकारियों से कई बार सड़कों की विशेष मरम्मत कराने की मांग उठाई। कई सालों से गड्ढों में सफर कर रहे ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के लिए लोनिवि के अफसरों ने सड़कों के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजी। जिसमें खट्टा प्रहलादपुर गांव से विनयपुर नहर की सड़क की विशेष मरम्मत, बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग की विशेष मरम्मत समेत 15 कार्यों ंका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा।
विज्ञापन

लोनिवि के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद शासन स्तर से 11 करोड़ 56 लाख रुपये वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई। जिससे मार्गों की विशेष मरम्मत का रास्ता साफ हो गया। उधर, शासन से दो करोड़ 31 लाख रुपये बजट भी जारी किया गया है।
- इन कार्यों पर खर्च होगा बजट
शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि के अधिकारियों ने ढिकौली में पांची स्टैंड से सिखेड़ा वाली रोड, ढिकौली बंथला मार्ग की विशेष मरम्मत, बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग की विशेष मरम्मत, बंदपुर-खेकड़ा संपर्क मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से पुराना कस्बा, खट्टा से विनयपुर नहर किनारे सड़क, खेकड़ा से मुबारिकपुर, लोयन मलकपुर से चौबली, ईदरीशपुर नहर की पटरी की विशेष मरम्मत, ग्राम चौपड़ा से बुडेढ़ा मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कासिमपुर खेड़ी के आबादी भाग, खामपुर से ढिकाना मार्ग, पुसार-गांगनौली मार्ग, बरनावा से शाहपुर बाणगंगा मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से किशनपुर बराल मार्ग की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

- वर्जन-नहरों के किनारे की कुछ सड़क समेत अन्य सड़कों की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। जिसमें 15 कार्यों के लिए 11.56 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है और बजट भी जारी हुआ है, जल्द ही विशेष मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें