खेकड़ा। लॉकडाउन के चलते दो दिन से खेकड़ा नगर में किराना स्टोर, मेडिकल स्टोर के अलावा अन्य सभी सामान से संबंधित दुकानें खुल रही थी। शनिवार की सुबह आठ बजे सभी व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें खोल ली। इससे सामान की खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बाजार में पहुंचकर रोस्टर के हिसाब से दुकानें खुलवाई। बिना रोस्टर के दुकानें खोलकर बैठक दुकानदारों को लौटा दिया। इसके बाद बाजार में भीड़ कम हुई।