खेकड़ा की गुमनाम क्रांतिकारी सैनानी नीरा आर्या के जीवन पर आधारित बनाई जा रही फिल्म का मुंबई में प
- फोटो : KAHKRA
क्रांतिकारी नीरा आर्य की भूमिका निभाएंगी रूपा अय्यर
खेकड़ा। नगर निवासी गुमनाम क्रांतिकारी नीरा आर्या के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई जा रही है। इसमें साउथ फिल्मों की अभिनेत्री रूपा अय्यर नीरा का चरित्र निभाएंगी। इससे खेकड़ा वासियों में हर्ष का माहौल है।
खेकड़ा निवासी गुमनाम क्रांतिकारी नीरा आर्य को पहली पहचान साहित्यकार तेजपाल आर्य ने दी थी। तेजपाल आर्य की पुस्तक प्रकाशित होने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की महिला विंग की सेनानी नीरा आर्य के बारे में दुनिया को पता चला। कई फिल्मकारों ने उन पर फिल्म बनाने का निर्णय किया। खेकड़ा निवासी साहित्यकार तेजपाल आर्य ने बताया कि नीरा आर्य पर बनने जा रही पहली बॉलीवुड फिल्म में उनके जीवन चरित्र को साउथ की निर्माता-निर्देशक और अभिनेत्री रूपा अय्यर खुद निभाने जा रही हैं। शनिवार को मुंबई में फिल्म के पोस्टर का विमोचन बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने किया। तेजपाल आर्य ने बताया कि फिल्म की शूटिंग खेकड़ा, बागपत और नोएडा में भी कुछ स्थानों पर की जाएगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में फिल्म जगत की हस्तियां शामिल रहीं।