फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों से बचने को छत से लगाई छलांग, पैर फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों से बचने को छत से लगाई छलांग, पैर फ्रैक्चर
विज्ञापन

बड़ौत। शेरपुर लुहारा में छत पर चढ़े युवक की ओर बंदरों के झुंड ने दौड़ लगाई तो वह दहशत में आकर छत से कूद गया। इसके चलते उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।
नगर व देहात क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मंगलवार को शेरपुर लुहारी निवासी शमीर पुत्र शाकिर छत पर चढ़ा था। तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे बचने के लिए वह छत से नीचे कूद गया। इसके कारण उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में बंदरों के आतंक से घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। नगर में पहले भी बंदर कई लोगों को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें