फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में होटल मैनेजर के साथ लूट, फेंकने की कोशिश

विज्ञापन
जीआरपी थाने पर शिकायत दर्ज कराता पीड़ित युवक - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जौहड़ी गांव के रहने वाले युवक के साथ अमृतसर स्टेशन के पास लूट की घटना का मामला प्रकाश में आया है। बदमाशों ने उसको चलती ट्रेन से फेंकने की कोशिश भी की। आरोप है कि शिकायत करने पर अमृतसर स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पीड़ित को भगा दिया। बुधवार को युवक जीआरपी थाने पर शिकायत लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

लूट का शिकार श्रीओम पुत्र सौराज जौहड़ी गांव का रहने वाला है। वह अमृतसर में एक होटल में मैनेजर पद पर कार्यरत है। मंगलवार शाम वह ड्यूटी कर ट्रेन से दिल्ली के लिए चला था। जैसे ही ट्रेन चली, तभी तीन-चार बदमाश ट्रेन में चढ़े और श्रीओम के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल, बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसको ट्रेन से फेंकने का भी प्रयास किया। तभी यात्रियों को आता देख बदमाश चेन पुलिंग कर भाग निकले।
बुधवार को पीड़ित जीआरपी थाने पहुंचा और घटना बताई। कार्यवाह थाना प्रभारी जीआरपी ने बताया कि जिस जगह घटना हुई है, वहीं पर ही मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। जिसके बाद पीड़ित श्रीओम वहां से चला गया। जीआरपी थाना इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि श्रीओम के साथ हुई लूट का मुकदमा जीआरपी थाने में ही दर्ज हो रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अमृतसर मुकदमे को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें