फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूतों में दिखाई देगें अब रोडवेज चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिना जूतों के बस चलाने पर उठाया गया कदम
विज्ञापन

बड़ौत। अब कोई रोडवेज चालक बिना जूतों के बस चलाता नहीं मिलेगा। इसके लिए निगम द्वारा चालकों को जूते दिलाएं जाने की योजना बनाई गयी है। जल्द ही सभी बस चालक जूतों में दिखाई देंगे। अभी तक रोडवेज के चालक बिना जूतों के बस को चलाते थे। ऐसे में अचानक ब्रेक लगाते समय उनका पैर ब्रेक से फिसल जाता था। इससे बस दुर्घटना का शिकार हो जाती थी। इसी को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा निगम के चालकों को जूते वितरित करने की बात कही गई। जहां लखनऊ से उच्चाधिकारियों द्वारा डिपो में जूते भेजे जाने की योजना बनाई है। संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि सभी चालकों के जूतों का नाप भेज दिया गया है। दो-तीन दिनों के अंदर ही सभी चालकों को जूते दे दिए जाएंगे। जूतों के साथ दो जोड़ी मोजे भी दिएं जाएंगे।
बड़ौत डिपो पर चालक
निगम -19
संविदा चालक 149
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें