फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रोडवेज बस सेवा ठप, यात्री हुए पैदल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। भारत जोड़ो यात्रा के चलते बुधवार को रोडवेज बस सेवाएं ठप रहीं। जिससे जिले से दिल्ली, लखनऊ, सहारनपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस बंद होने से जहां डिपो को लगभग दस लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। वहीं यात्रियों को कई किमी का सफर पैदल तय करने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार और निजी वाहनों का सहारा लिया।
बड़ौत डिपो में निगम की 57 और अनुबंधित 48 बसें हैं। बसों से विभाग को रोजाना लगभग 18 लाख रुपये का राजस्व मिलता है। बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा के कारण हाईवे बंद रहा, जिससे अधिकांश रूटों पर बस सेवा बंद रही। बस सेवा बंद होने से दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार, शामली व अन्य स्थानों पर पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बड़ौत-छपरौली व शामली के मार्गों पर पड़ने वाले गांवों के यात्री पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। कुछ यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का तो कुछ लोगों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। बुधवार को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर ही बसों का संचालन रहा।
इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के अलावा अन्य मुख्य मार्गों पर पूरे दिन बसों का संचालन ठप रहा। कांधला निवासी इमरान ने बताया कि किसी काम से रिश्तेदार के साथ बाइक पर बैठकर बड़ौत आया था, लेकिन बड़ौत से जाते समय बस न मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-----
वर्जन
- भारत जोड़ो यात्रा के कारण बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के अलावा अन्य मुख्य मार्गों पर बसों का संचालन ठप रहा। यात्रा से विभाग को लगभग दस लाख के राजस्व का नुकसान हुआ है। - रामदास, एआरएम, बड़ौत डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें