फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ना बकाया भुगतान की मांग की मांग को लेकर रालोद का कलक्ट्रेट पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्ञापन लेने पहुंचे सीडीओ को वापस लौटाया, डीएम को पहुंचने पर सौंपा गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गन्ना बकाया भुगतान व गन्ना मूल्य घोषित कराने की मांग को लेकर मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने के बीच ज्ञापन लेने पहुंचे सीडीओ एमएल व्यास को कार्यकर्ताओं ने वापस भेज दिया। कार्यकर्ता डीएम को धरने में बुलाने के लिए अड़ गए। जिसके बाद डीएम ने पहुंचकर ज्ञापन लिया।
रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में हंगामा कर धरना दिया। उनका कहना था कि चीनी मिलें किसानों के बकाए का भुगतान नहीं कर रही है। गन्ना बकाया का भुगतान न होने के कारण किसानों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। नया पेराई सत्र शुरु हुए तीन महीने का समय बीत चुका है, मगर अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है। गन्ना मूल्य घोषित न होने के कारण किसान परेशान है। बार-बार मांग करने के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। किसान दिन भर खेतों पर काम करने के बाद रात भर फसलों की रखवाली करने के लिए विवश है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश के चार लाख से अधिक किसान मुख्यमंत्री को संदेश भेज चुके है, मगर इसके बावजूद भी गन्ना बकाया का भुगतान और मूल्य घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने डीएम राजकमल यादव को दिए ज्ञापन में गन्ना बकाया का ब्याज सहित भुगतान कराने, गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने और आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्जवल, विधायक डा. अजय कुमार, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, सुखबीर सिंह गठीना, सुरेश मलिक, ओमबीर ढाका, राजू तोमर सिरसली, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, नीरज पंडित, अश्वनी तोमर, अशोक चौधरी, एडवोकेट संजय, विकास प्रधान, पूर्व प्रधानाचार्य ओमवीर तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रालोद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। मांगों को लेकर 27 फरवरी को मंडल स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, पूर्व विधायक अजय तोमर, सुरेश मलिक, मुनेश बरवाला, प्रमेंद्र तोमर, जयवीर सिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया एवं सतेंद्र खोखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेकड़ा क्षेत्र के मवीकलां गांव में मंगलवार शाम भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं की बैठक में किसानों की निराश्रित पशु, नलकूपों पर जबरन मीटर लगाने समेत आदि किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। भाकियू के जिला प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दस फरवरी को कार्यकर्ता बडी संख्या में मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत में शामिल होंगे। बैठक में महिपाल सिंह, धर्मबीर सिंह, कंवरपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, हरपाल सिंह, हीरालाल, पप्पू, जसबीर सिंह, रामपाल सिंह, तेजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें