बागपत। शुगर मिल की क्षमता वृद्धि के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपकर जल्द क्षमता वृद्धि कराने की मांग की।
रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि वर्ष 1956-57 में बनी थी, जो काफी खराब हो चुकी है। जिससे 33 गन्ना क्रय केंद्र जुड़े हुए हैं। जिसकी क्षमता काफी कम है और शुगर मिल की पेराई बंद होने के कारण किसानों को 30 गन्ना कम दामों में क्रेशर पर डालना पड़ता है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द बागपत शुगर मिल की क्षमता दोगुनी कर 50 हजार क्विंटल पेराई प्रतिदिन कराने की मांग की। मौके पर ओमबीर ढाका, अंकित कुमार, कृष्णपाल, श्रीकांत गुर्जर, कलीम अल्वी, विकास, सागर तोमर मौजूद रहे।