फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों से उलझे रालोद कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा तहसील के पास टेंट लगाने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

सीओ ने किया मना, लेकिन कार्यकर्ताओं ने वहीं लगाया टेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा तहसील के पास टेंट लगाने को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं और कोतवाली पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। रालोद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के नियमों का हवाला देकर तहसील के पास टेंट लगा दिया। बुधवार की शाम रालोद कार्यकर्ता समर्थकों के लिए दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास टेंट लगाने के लिए पहुंचे। इसकी सूचना पर सीओ युवराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा का हवाला देते हुए टेंट लगाने से मना किया। कहा कि टेंट लगाने से जाम की स्थिति बनेगी। इससे अव्यवस्था हो सकती है। टेंट ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से आगे गांव मवीकलां की ओर लगा लें। मगर, रालोद कार्यकर्ता इसके लिए तैयार नहीं हुए। जिलाध्यक्ष डा. जगपाल तेवतिया ने अधिकारियों से कहा कि वे चुनाव आयोग के नियमों का पालन कर रहे है। चुनाव आयोग की ओर से जो दूरी निर्धारित की गई है, उस दूरी से भी 200 मीटर आगे वे अपना टेंट लगा रहे है। बृहस्पतिवार को हजारों की संख्या मं कार्यकर्ता वहां पहुंचेंगे। इससे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। बाद में रालोद कार्यकर्ताओं ने वही पर टेंट लगवा दिया। इसके बाद पुलिस लौट आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें