फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास रिपोर्ट: RLD का मास्टर प्लान? देश के इन राज्यों में चुनाव लड़ने की बड़ी तैयारी, गठबंधन में भी अहम भूमिका

Mon, 04 Sep 2023 06:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

RLD Master Plan : रालोद ने यूपी के अलावा इन राज्यों में भी चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। खास बात है कि रालोद की इंडिया गठबंधन में भी अहम भूमिका रहेगी। पढ़िए अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट-
विज्ञापन
आरएलडी प्रमुख चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद ने अब यूपी से बाहर अपने कदम मजबूत करने शुरू कर दिए हैं और यही कारण है कि इस बार राजस्थान विधानसभा के चुनाव में रालोद ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राजस्थान के साथ ही रालोद की हरियाणा पर भी नजर टिकी हुई है। इसका बड़ा कारण इंडिया में रालोद को तरजीह मिलना माना जा रहा है।

विज्ञापन


यूपी में जहां रालोद के एनडीए के साथ जाने की चर्चाएं चल रही थीं। उन चर्चाओं को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इंडिया के साथ रहने की अपनी मंशा को साफ करते हुए खत्म कर दिया है। अब केवल यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा होना बाकी है, लेकिन उससे पहले राजस्थान चुनाव पर रालोद की नजर है। जहां वर्ष 2013 के चुनाव में रालोद ने भरतपुर और मालपुरा में प्रत्याशी उतारे थे और भरतपुर में जीत मिली थी तो मालपुरा में काफी अच्छे वोट मिले थे। इस बार वहां आठ से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है।

Trending Videos

इसके बाद राजस्थान में इस बार लोकसभा सीट पर भी रालोद की दावेदारी अभी से शुरू हो गई है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी खुद कहते हैं कि इस बार राजस्थान में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।

वहीं लोकसभा चुनाव के ठीक बाद हरियाणा में चुनाव होने हैं तो वहां भी यूपी से लगे जिलों पर रालोद की नजर है। इस बार हरियाणा में भी कांग्रेस के साथ मिलकर दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं। रालोद की इसलिए ही दोनों जगह सक्रियता बढ़ती जा रही है।

इंडिया में कई जिम्मेदारी मिलने से अहम भूमिक में रहेगा रालोद
इंडिया गठबंधन में जहां अभी तक रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को काफी तरजीह मिल रही थी। वहीं अब रालोद के कई पदाधिकारियों को इंडिया में कई जिम्मेदारियां मिली हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी को कैंपेन कमेटी में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: आज रात 12 बजे से मेरठ में हो जाएंगे 33 थाने, नया थाना बना लोहियानगर, अंतर्गत आएंगे ये इलाके
विज्ञापन

इनके अलावा रालोद प्रवक्ता रोहित जाखड़ को सोशल मीडिया वर्किंग कमेटी और एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया को मीडिया की वर्किंग कमेटी में रखा गया है। इसको देखते हुए माना जा रहा है कि इंडिया में रालोद अहम भूमिका में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, वृद्धा की हत्या में पुलिस खाली हाथ, पढ़ें-क्राइम रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें