जयंत चौधरी के सामने रालोद की सदस्यता ग्रहण की
बागपत। मिशन मोदी अगेन पीएम के जिलाध्यक्ष लोयन के प्रधान दीपक तोमर ने रालोद सचिव नवाब अहमद हमीद के नेतृत्व में दिल्ली जाकर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दीपक ने बताया कि हाथरस कांड, किसान विरोधी कृषि कानून मामले से भाजपा की मानसिकता उजागर हो गई है। स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार किसान-मजदूर एवं शोषित वर्गों के विरुद्ध है। दीपक प्रधान के साथ रामकुमार चेयरमैन, अर्जुन तोमर, ओमवीर तोमर, मास्टर रमेश तोमर, संजू तोमर, बबली तोमर, अमित तोमर, बोबी, प्रमोद, बलवान, , सिद्धार्थ तोमर, अभिषेक तोमर, नवनीत तोमर, सौरभ, गौरव तोमर, सनी तवर, ललित सिवाच, मोनू, कुलदीप राठी मौजूद रहे