-बाबा शाहमाल और चरण सिंह की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
फोटो संख्या 10
बड़ौत/बिनौली/छपरौली। बागपत लोकसभा सीट से रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान का रविवार को बिजरौल गांव में काफिला पहुंचा। यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. राजकुमार सांगवान ने बाबा शाहमल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। वहां से उनका काफिला जलालपुर व खड़खड़ी होता हुआ बावली, लोयन, मलकपुर, सिनौली नंगला होता हुआ छपरौली पुस्कालय पर पहुंचा। यहां पर डॉ. राजकुमार सांगवान ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस मौके थांबेदार यशपाल तोमर, सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक, डॉ़ मृगेंद्र तोमर, अश्वनी तोमर, विश्वास चौधरी, सुबोध राणा, मिंटू कुमार शामिल रहे। बरनावा में रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी जोरदार स्वागत किया गया। उधर, रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान का बरनावा गांव में रालोद कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. अनिल आर्य, जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, प्रधान उपेंद्र धामा, गगन धामा, सुधीर तोमर, चेतन तोमर, पूर्व प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर मौजूद रहे।