बागपत। मंसूरपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले जितेंद्र की हत्या करने के आरोपी गौतम पर कचहरी से भागने के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। उधर, पुलिस ने इनामी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी। मंसूरपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर कविंद्र व उसके साले कुलदीप निवासी ग्राम नवीपुर जिला गाजियाबाद की दो अगस्त 2024 की रात मंसूरपुर-खैला के जंगल में नलकूप के पास गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। कुलदीप के भाई एडवोकेट संदीप कुमार ने चार नामजद समेत सात और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी हर्ष व गौतम के अलावा हरेंद्र, प्रदीप उर्फ सोनू व सुमित उर्फ डब्बा को गिरफ्तार किया था। दोहरे हत्याकांड में पुलिस में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कई दिन पहले आरोपी हरेंद्र व गौतम को जेल से कचहरी में पेशी पर लाया गया। तभी दोनों वहां से पुलिसकर्मियों की आंखों में चाट पाउडर डालकर फरार हो गए। पुलिस ने हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया जबकि गौतम फरार हो गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि गौतम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद