बागपत। सीबीएसई का दसवीं का परीक्षाफल बुधवार को घोषित होगा। परीक्षाफल को लेकर छात्रों व अभिभावकों की बेचैनी बढ़ गई है।
सोमवार को सीबीएसई इंटरमीडिएट के परीक्षाफल घोषित हो चुका है, अब बुधवार को दसवीं का परीक्षाफल घोषित होगा। परीक्षाफल को लेकर छात्र और उनके अभिभावकों के बीच बेचैनी हैं। छात्रों को डर सता रहा है कि उनके अंक कैसे आएंगे। कोर्ट रोड के अंकित का कहना है कि परीक्षाफल को लेकर हल्का तनाव है। परीक्षा में कैसे अंक मिलेंगे, इसे लेकर डर सता रहा है। कोर्ट रोड की ही छात्रा सोनिया का कहना है कि वैसे तो सभी पेपर काफी अच्छे हुए थे, मगर फिर भी परीक्षाफल को लेकर डर सता रहा है। छात्र रोहित का कहना है कि वैसे तो उसे अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है फिर भी परीक्षाफल में मेहनत के अनुसार अंक मिलेंगे या नहीं बस यही डर सता रहा है। कुछ ऐसा ही कहना पुराना कस्बे की छात्रा शालिनी का है। उसका कहना है कि परीक्षाफल घोषित होने वाला है।