फोटो नंबर 13केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने पौधरोपण कर उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया।
शिविर का शुभारंभ काॅलेज प्राचार्य डाॅॅ. मीनाक्षी, सचिव राहुल जैन, अध्यक्ष नरेश जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षों के बिना पृथ्वी पर मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिएं। स्वयं सेविकाओं ने शिविर स्थल पर पौधरोपहण किया। रिया, मुस्कान, शिवानी ने विचार रखे। इस मौकेे पर प्रीति वर्मा, प्रवेश शर्मा, टीना जैन, दिशा जैन, नीलम, निखलेश कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।