खेकड़ा। मोहल्ला विजयनगर स्थित सीएनआई चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
चर्च के पादरी मांगा मसीह ने प्रभु यीशु मसीह के सात वचनों पर प्रकाश डाला। कहा कि इस दिन प्रभु यीशु मसीह को सलीब पर लटकाया गया था। प्रभु यीशु मसीह ने सलीब पर लटके हुए सात वचन दिए थे। यीशु मसीह ने मनुष्य का उद्धार करने के लिए उनके पापों को अपने ऊपर लेकर बलिदान दिया था। जिस कारण यह दिन गुड फ्राइडे के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान सत्यपाल सिंह, जगमोहन कुमार, अमित कुमार, कर्नल सिंह, संजय कुमार, विरेंद्र, सरिता, गीता, सोनिया, सरबजीत, रुबी, अमरेश आदि शामिल रहे।
रटौल। गुड फ्राइडे पर रटौल और ललियाना चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। फादर साहेदास ने कहा कि प्रशु यीशु ने हमेशा दूसरों की भलाई के लिए कार्य किया।
उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने हमेशा अहिंसा का रास्ते पर चलने का आह्वान किया। प्रभु यीशु हमेशा संदेश देते थे कि मानव के कर्म उसके साथ-साथ चलते हैं। अच्छा कर्म करने पर अच्छा और बुरा कर्म करने पर बुरा होता है। उन्होंने प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलकर हमेशा लोगों की भलाई के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर अनिल, सिलवेस्टर, अकबर मौजूद रहे।
बड़ौत। बैपटिस्ट चर्च व कोताना रोड स्थित सेंट थॉमस चर्च में गुड फ्राइडे मनाया गया। फादर जैरीपॉल व फादर मंगा मसीह के निर्देशन में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्रभु यीशु के बलिदान दिवस के बारे में बताया गया।
सेंट थॉमस चर्च में फादर मंगा मसीह ने बताया कि प्रभु ने मानव जाति के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। समाज की भलाई के लिए जीवन न्योछावर कर देना सबसे बड़ा पुण्य और धर्म का कार्य है। इस दौरान प्रार्थना सभा में फादर जैरी पॉल ने प्रभु यीशु के बलिदान पर विस्तार से बताया। अंजलि, मुुस्कान, ज्योति, शिखा, प्रीति आदि ईसाई समाज के लोग मौजूद रहे।