फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कार्यकता सम्मेलन में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रटौल में बसपा कार्यकर्ता और भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी राजकुमार जाटव ने पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में भाजपा व कांग्रेस छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

राजकुमार जाटव नें कहा कि बसपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें गरीब व मजदूरों का हित सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई लगातार बढ़ रही है। प्रदेश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। बसपा के शासन में सभी वर्गों का विकास किया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में लोगों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आपसी भाईचारा बढ़ाने और मिलकर बसपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मांगेराम जाटव, जयकुमार जाटव, विक्रम भाटी, श्यामसुंदर गौतम, ओमी, इसरार एवं इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें