खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में जैन एकता मंच के प्रथम स्थापना समारोह और राष्ट्रीय अधिवेशन में समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। समाज हित में सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
धर्म स्थली बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में एक वर्ष पूर्व जैन एकता मंच का गठन किया था। एक वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को मंदिर परिसर में प्रथम स्थापना समारोह और राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया। सुबह करीब दस बजे प्रेमचंद राजीव जैन छपरौली, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन और मंच के राष्ट्रीय चेयरमेन एसके जैन ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण, अरिहंत जैन अम्बाला ने दीप प्रज्ज्वलन, प्रवीन जैन, पवन जैन और अंकुर जैन ने चित्र अनावरण किया।
कार्यक्त्रस्म में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष और राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का ने जैन धर्म के क्षमा, अहिंसा और शाकाहार नियम की प्रशंसा की। मध्य प्रदेश केबिनेट में दर्जा प्राप्त मंत्री गिरिराज दंडोतिया ने कहा कि समाज में एकता के साथ सर्वसमाज को भगवान महावीर का संदेश पहुंचाए। दुनिया जैन धर्म के नियमों को माने तो विश्व शांति कायम हो जाएगी। समारोह में एक वर्ष के समाजसेवी कार्यों का ब्योरा दिया।
अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन ने और संचालन मुकेश जैन अध्यक्ष हरियाणा ने किया। मौके पर उप्र अध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन, प्रदेश मंत्री नितिन जैन, महामंत्री अमित जैन, जिलाध्यक्ष अंशुल जैन, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन आदि मौजूद रहे।