बड़ौत। स्कूल व कॉलेजों में गांधी जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। संचालन योगेश राणा ने किया। रेजोनेंस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रवीण तोमर, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक, सुबोध शर्मा, अनुज तोमर, भावेंद्र, प्रशांत शर्मा, शालिनी, इमरान, नेहा तोमर शामिल रहे। जनता वैदिक कालेज बड़ौत के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्राचार्य डॉ. सतीश चंद शर्मा ने माल्यार्पण किया। डॉ. अशोक कौशिक, डॉ. मदन पाल, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. मनोज शर्मा, रवित कुमार, शशिकांत, बाबू राम, अंशिका, प्रिया उज्ज्वल, विधि, प्राची, साक्षी, पूजा, तनु शामिल रहे। दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर साफ-सफाई अभियान चलाया। प्रबंधक गौरव बड़ौत, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, विद्यालय संचालक राजकुमार, डॉ. ओमवीर सिंह, जसवीर सिंह, वीरपाल, सुनीता देवी, संजीव कुमार चौधरी, जगपाल सिंह शामिल रहे।