फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मिल में खामियां मिलने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल में खामियां मिलने पर लगाई फटकार
विज्ञापन

रमाला। उत्तर प्रदेश गन्ना फेडरेशन के एमडी रमाकांत पांडेय ने मिल में लिकेज मिलने पर उत्तम ग्रुप के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर मिल में कोई खराबी होती है तो उसकी भरपाई ग्रुप को करनी होगी। उन्होंने मिल पर खराब गन्ना लेकर पहुंचे दो किसानों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को उत्तर प्रदेश गन्ना फेडरेशन के एमडी ने रमाला सहकारी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मिल पर गन्ना लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों के बैठने के लिए बेंच, प्रकाश और पेयजल की सही व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिल के कांटे भी चेक किया, जो सही पाया गया। उन्होंने मिल पर गन्ने की तौल के लिए आए किसानों के गन्ना चैक कर किसानों को मिल पर साफ गन्ना लाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मिल पर साफ सुथरा गन्ना लाने से मिल की रिकवरी ठीक रहती है। मिल के प्रधान प्रबंधक शादाब असलम ने बताया कि अब तक मिल की ओर से 18 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। इस मौके पर डीसीओ अनिल कुमार भारती, सीसीओ अजय कुमार यादव, पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया, सुमित पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें