बिनौली। थाना क्षेत्र के फजलपुर गांव की एक विवाहिता ने अपनी सास व जेठ पर उसके मकान को कब्जाने तथा उसके जेवर व नकदी नही देने आरोप लगाते हुए बिनौली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
करुणा पत्नी स्वर्गीय ठाकुर लोकबंधु निवासी फजलपुर सुंदरनगर हाल निवासी नंद ग्राम सिहानी गाजियाबाद ने एसडीएम बड़ौत को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति की वर्ष में मृत्यु हो गयी थी। उसके बाद ससुराल वालों ने उसे वहां नही रहने दिया। तब से वह सिहांनी गाजियाबाद में अपने तीन बच्चों को लेकर पिता के यहां रहती है। ससुर की मृत्यु हो जाने पर राजस्व कर्मियों ने उसके पति का हिस्सा उसे दिलवाया था।
आरोप है कि उसके दो जेठ व सास ने उसके साथ झगड़ा मारपीट कर मकान से सामान चोरी कर कब्जा कर लिया और सास ने उसके जेवरात व उधार दिए रुपये भी नही लौटाए। आरोप है कि जेठ ने पिस्टल दिखाकर धमकी भी दी। एसडीएम बडौत के निर्देश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद