बालैनी। युवक को पकड़कर ट्यूबवेल में बंद कर पिटाई करने और करंट लगाने के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग होने के बाद बिहार के छपरा जनपद के गरखा गांव का रहने वाला युवक उससे मिलने पहुंच गया था। जिसे युवती के परिजनों ने पकड़कर बंधक बना लिया और जंगल में ले जाकर ट्यूबवेल में बंद कर दिया। पीड़ित मंटू का आरोप है कि पांच लोगों लाठी डंडों से पिटाई की और करंट लगाया। पुलिस ने मंटू की शिकायत पर आरोपी मोहित, नवीन, मांगे, अकिल व टिंकू उर्फ रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी नवीन और मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।