फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि की मौत के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
27 सितंबर को अमीनगर सराय मार्ग पर मिला था रवि का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हिलवाड़ी के युवक रवि की मौत के मामले में पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक युवक रवि (35) पुत्र मांगेराम हिलवाड़ी गांव का रहने वाला था। वह 24 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से लापता हो गया था। काफी ढूंढने के बाद जब रवि नहीं मिला तो पिता मांगेराम ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई था। 27 सितंबर को रवि का शव अमीनगर सराय रोड पर एक खाली जगह में पड़ा मिला था। परिजनों ने एएसपी मनीष मिश्र व एडीएम अमित कुमार से मिलकर रवि की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में शक के आधार पर गोलू, अंकित, अंकुर, विनीत व एक अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें