फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म और हमले के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने युवती से दुष्कर्म और उसके परिजनों पर हमला करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को एक गांव की युवती सुबह घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। तभी गांव के एक युवक उसे जबरन अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हमला कर घायल भी कर दिया था। किसी तरह युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। युवती के परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की थी। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में इसकी शिकायत की थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी शाहरुख के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसके परिजनों पर हमला करने के आरोप में रियाज, भूरा, पप्पू, बुसरा, हुसनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें