बागपत के वाजिदपुर गांव में सन्नी हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने 16 लोगों को नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
वाजिदपुर में पोस्टमार्टम के बाद सन्नी का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो सन्नी के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीच में रखकर बड़ौत-मेरठ मार्ग जाम कर दिया था।
इस दौरान परिजनों ने सही कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया था। पुलिस से भी नोकझोंक हुई थी। जाम से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई थी। लगभग तीन घंटे जाम लगा रहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़े: UP: हाजी याकूब व परिवार पर गैंगस्टर की तैयारी, भगोड़ा घोषित कर शहर भर में चस्पा होंगे पोस्टर
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
विकास, अमित फौजी निवासी वाजिदपुर, आकाश, प्रमोद, आकाश निवासी काठा, मोनू कटारिया, अरुण, लोधा, उपेंद्र, निखिल, ओमवीर, मधूमा, राहुल, प्रशांत, संजीव, पवन निवासी वाजिदपुर के रिपोर्ट दर्ज हुई है।
यह भी पढ़े: खौफनाक मामला: पत्नी ने पति को बताया नामर्द, निजी पार्ट पर काटा, कई दिनों तक बंधक बनाकर दीं यातनाएं