बड़ौत। वार्ड-23 के लोगों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया और वार्ड से कस्सावान मोहल्ले की वोट हटवाए जाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
पंडित रमेश शर्मा के नेतृत्व में तहसील में पहुंचे लोगों ने बताया कि पहले हम सभी वार्ड नंबर सात के निवासी थे। सीमा-विस्तार परिसीमन के आधार पर वार्ड-7 को बदलकर वार्ड- 23 कर दिया है। अब इस वार्ड से कस्सवान मोहल्ले का कोई वास्ता नहीं रह गया है, फिर भी एक व्यक्ति के कहने पर कस्सावान मोहल्ले की वोट वार्ड-23 से जोड़ दी गई है, जो गलत है। एसडीएम सुभाष ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर दीपक, सुनील, प्रमोद, अंकित, राजीव, रोहित शामिल रहे।