फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्रिसमस पर प्रार्थना सभा कर प्रभु यीशु को याद किया

विज्ञापन
बागपत के क्रिस्तु ज्योति कांवेंट सीनियर सेकेंडरी में क्रिसमस-डे पर प्रार्थना कराते फादर सहाय सु - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/रटौल/दोघट। जिले में रविवार को क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। जहां गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा की गई और प्रभु यीशु को याद किया। इसके अलावा असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन

शहर के क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फादर सहाय सुधाकर ने प्रार्थना कराई। नाटिका प्रस्तुत कर प्रभु यीशु मसीह का जीवन का चित्रण किया। साथ ही बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मौके पर सिस्टर निर्मला, प्रधानाचार्य सिस्टर सजिथा, उपप्रधानाचार्य सिस्टर अमला, सिस्टर फिलोमरिया, सिस्टर लिन्सी रोज, अभिषेक मितल, तस्लीम मलिक, सुदेशपाल, इंदिरा शर्मा, रिचर्ड साइमन, नेहा, किरण, मौजूद रहे।
ललियाना और रटौल में ईसाई समुदाय के लोगों ने शनिवार रात 12 बजे क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया। रविवार सुबह विशेष प्रार्थना की गई। फादर पीटर प्रकाश ने कहा कि प्रभु यीशु ने लोगों को हमेशा सच्चाई का रास्ता दिखाया। इसके उपरांत प्रसाद वितरित किया। मौके पर जेम्स, सिस्टर मेरी, राजू, सिल्वेस्टर, अंजना मौजूद रहे। इसके अलावा क्रिसमस डे के अवसर पर निरपुडा गांव के चर्च में विशेष प्रार्थना कराई गई। इस मौके पर पादरी यूसुफ मैसी, फादर सेंट जोसेफ समेत काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें