फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ में आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान में रविवार को आयोजित साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें आर्यजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया। यज्ञ के ब्रह्मा ओमपाल शास्त्री और यज्ञमान डा हरपाल सिंह रहे। ओमपाल शास्त्री ने कहा कि वैदिक धर्म में दान का बहुत महत्व है। उधर, रेलवे रोड स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित यज्ञ में अंगिरस मुनि ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में घर-घर में यज्ञ होना चाहिए। यज्ञमान राजेन्द्र कुमार रहे। इस अवसर पर प्रीतम सिंह वर्मा, सत्यपाल पथौलिया, बिजेन्द्र सिंह, किशनवीर, ओमप्रकाश, राममेहर, अमित तोमर, हरवीर सिंह, राजपाल, जयवीर सिंह, इंद्रपाल, श्योराज सिंह, ओमपाल राठी, तेजेंद्र चौहान, मंयक पूनिया, सुखपाल, सुनीता देवी, माया देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें