बड़ौत (बागपत)। असहाय लोगों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर सामाजिक संगठन, समाजसेवी और व्यापारी संगठनों ने हाथ बढ़ाए है।
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर लायंस क्लब बड़ौत चेतना के कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कई इलाकों में जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर खाद्य सामग्री वितरित की। क्लब अध्यक्ष डॉ. योगेश जिंदल के नेतृत्व में सदस्यों ने कमला नगर, गुराना रोड, अमीनगर सराय रोड और अन्य स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री के 250 पैकेट वितरित किए और उन्हें घरों में रहने की अपील की। अपने आसपास सफाई रखने की भी अपील की। इस अवसर पर रोबिन गोयल, अंकुर जिंदल, सुरेंद्र मित्तल, पंकज खोखर, ललित जैन, ओपी गुप्ता, मनोज गोयल उर्फ चांद का सहयेाग रहा।