बागपत। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जबकि तेज हवा चलने से आम के बाग मालिकों की चिंता बढ़ गई है।
हवा के कारण आम के बाग मालिकों की चिंता बढ़ गई है। रटौल क्षेत्र में आम के बाग हैं, जिससे किसान परेशान हैं। तेज हवा के कारण तवेलागढ़ी गांव निवासी विकास पुत्र ऋषिपाल के मकान पर पेड़ गिर गया। इसमें परिवार व पशु बाल बाल बचे गए, जबकि मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।