संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/दोघट। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मंगलवार को नगर पालिका व नगर पंचायतों में कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ऋण के लिए स्ट्रीट वेंडरों के पंजीकरण एवं आवेदन किए गए। जिला परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर ने बताया कि मंगलवार को कार्यालय के अलावा नगर पालिका व नगर पंचायत कार्यालयों में दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रोजगार के लिए स्ट्रीट वेंडरों के पंजीकरण व आवेदन किए गए। बुधवार को भी कैंप लगाकर स्ट्रीट वेंडरों के पंजीकरण व आवेदन किए जाएगे और अगस्त माह में भी 11 से 12 अगस्त तक दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा।