रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में शनिवार को ट्रैक्टर-बुग्गी व गन्ना लाने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। मिल के प्रधान प्रबंधक डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि कोहरा होने के कारण सड़क पर हादसा होने का डर रहता है। कोहरे में होने वाले हादसों को रोकने के लिए शनिवार को 300 ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। उन्होंने मिल में मौजूद किसानों को यातायात के नियम की जानकारी दी। थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने किसानों को एहतियात बरतने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सलाह दी। इस मौके पर मुख्य गन्ना अधिकारी अजय यादव, सुमित पंवार, जेके पोरदार मौजूद रहे।