फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मोबाइल फोन का कम करें इस्तेमाल, तनाव न लें

Sat, 03 Feb 2024 01:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्रों ने परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी है। शिक्षाविदों ने छात्रों ने आह्वान किया है कि वे परीक्षा की तैयारियों के दौरान मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल करने से बचें। परीक्षा पर ध्यान दें।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इस समय परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हर कोई अधिक से अधिक अंक लाने के प्रयास में जुटा हुआ है। ऐसे में सही ढंग से की गई तैयारियां ही आपको परीक्षा में अच्छे अंक दिला सकतीं हैं। नोट्स मेकिंग किसी भी परीक्षा के लिए बहुत जरूरी होता है। बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते समय भी नोट बनाते रहें। नोट मेकिंग अगर आप करते हैं तो रिवीजन के समय आपको मदद मिलेगी।
- ये बोले डायरेक्टर व प्रधानाचार्य-
- प्रश्नपत्र में जो प्रश्न सरल हैं, उन्हें पहले हल करें। एक प्रश्न हल करने में अधिक समय न लगाएं। अपने काम पर फोकस करते हुए आगे बढ़े। दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए पौष्टिक आहार और रात को पूरी नींद लें। मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करें इससे तनाव नहीं होगा। - सविता राणा निर्देशिका मदर टरेसा एकेडमी
विज्ञापन

- अभिभावक बच्चों पर बोर्ड परीक्षा को लेकर दबाव न बनाएं। अपनी उम्मीदों का बोझ बच्चों पर न डालें। मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करेंगे तभी हर चीज को सही समय पर कर सकेंगे। - विक्रम सिंह डांगी प्रधानाचार्य लॉर्ड महावीरा एकेडमी बड़ौत।
विज्ञापन


ये दिए टिप्स-

- बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए अपनी किताबों को अपने पास रख लें।
- एक ही विषय के लिए कई सारी किताबें खरीदने से बचें, अन्यथा कंफ्यूज हो जाओगे।
- एक बेहतर टाइम टेबल बनाएं और सभी विषयों के लिए टाइम अलॉट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें