बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कालेज एवं चौधरी दलीप सिंह इंटर कालेज के संयुक्त खेल महोत्सव के तीसरे दिन खोखो की जूनियर बालिका वर्ग स्पर्धा में ग्रीन हाउस प्रथम और ब्लू हाउस की टीम द्वितीय रही। सीनियर वर्ग में सुभाष हाउस प्रथम तथा पटेल हाउस की टीम द्वितीय रही। कबड्डी के जूनियर बालिका वर्ग में रेड टीम ने ग्रीन को 23-15 से हराया। बालक वर्ग में पटेल हाउस की टीम विजयी रही। इसी स्पर्धा के सीनियर बालिका वर्ग में नेहा क्लब विजेता तथा मेघा क्लब उपविजेता रहा। बालक वर्ग में रेड हाउस की टीम विजेता रही। विजेता टीम के छात्र छात्राओं को शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रबंधक ब्रजपाल शास्त्री, रवि पंवार, डॉ. शबाना, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, नसीम खान, हीरालाल सैनी, नीतू पंवार, संजीव, सागर, योगेश पंवार, अजय त्यागी, ऋतु गहलौत, ममतेश मोघा, नीतू राणा आदि मौजूद रहे।