फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिपो में भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू

Fri, 10 May 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। डिपो में चालकों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को भर्ती प्रक्रिया के दौरान पहले दिन चालकों ने आवेदन जमा किए। शुक्रवार से आवेदनकर्ता का ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन

डिपो में 113 बसें निगम व 45 बसें अनुबंधित है। इनमें से तकरीबन 30 से अधिक बसें चालकों की कमी से डिपो में काफी समय से धूल फांक रही है। उधर बसों की कमी के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल डिपो ने चालकों की कमी को पूरा करने के लिए चालकों की सीधी भर्ती निकाली है। ताकि चालकों की कमी को पूरा किया जा सके और यात्रियों की परेशानियों को दूर किया जा सके। बृहस्पतिवार से चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन चालक बनने के लिए तकरीबन 40 से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। आवेदनकर्ताओं का शुक्रवार को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। स्टेशन प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ही चालकों का भर्ती के तहत ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। चयनित चालकों को जल्द ही ड्यूटी पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें