बड़ौत में जीएसटी छापेमारी के दौरान कारोबारियों के रिकार्ड की जांच करते जीएसटी कमिश्नर विकास पंव
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। वाणिज्य कर विभाग (जीएसटी) ने मंगलवार को अभियान चलाकर बिना पंजीयन के कारोबार करने के साथ टैक्स चोरी करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इस दौरान व्यापारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
जीएसटी पोर्टल के जरिए लगातार उन फर्म पर नजर रखी जा रही थी जो बिना पंजीकरण के चल रही हैं। डाटा मिलने के बाद जीएसटी की टीमों ने पूरे प्रदेश में एक साथ छापे मारे। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेरठ, बागपत के लिए कुल नौ टीमें बनाई गई थी। इनमें से पांच टीमें मेरठ व चार टीमें बागपत और बड़ौत में जांच को भेजी गई थी। डीसी श्यामलाल के नेतृत्व में जांच टीमों ने बड़ौत और बागपत में दुकानों पर बिक्री कर से संबंधित सभी दस्तावेज खंगाले। साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी संबंधी कागजात भी देखे। जीएसटी कमिश्नर विकास पंवार ने बताया कि छापे मारने का उद्देश्य है कि बिना पंजीयन के कारोबार करने वाले पंजीयन कराएं। बिना पंजीयन के कारोबार होने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इन सभी को नोटिस समेत जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी की जा रही है।