फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं को दिया प्राथमिक उपचार व गांठें बांधने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
एस पी एस कालेज ऑफ एजुकेशन असारा में आयोजित स्काउट गाइड शिविर में भाग लेते छात्र-छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रमाला। एसपीएस कॉलेज आफ एजूकेशन आसारा में चल रहे स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं को गांठ बांधना और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का शुभारंभ प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। प्रशिक्षक रामकृष्ण शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आधारभूत तत्व एवं गांठें बांधने का अभ्यास कराया। डॉक्टर अजय कुमार ने शिविर में प्राथमिक चिकित्सा प्रार्थना, ध्वज गीत, इतिहास पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रीफ नॉट गांठ, डाक्टरी गांठ, खूंटा गांठ, सीडी गांठ का अभ्यास कराया। इसके अलावा विभिन्न तालियां जैसे वर्षा ताल, स्वागत ताल घुंघरू ताल के बारे में विस्तार से जानकारी देकर तालियों का अभ्यास कराया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, पंकज, प्रदीप, सचिन, अनुज, अंकित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें