बागपत। मेरठ डीएम के तत्वावधान आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में सबसे लंबी पेंटिंग बनाने का विश्व रिकार्ड बना है, जो गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड हो गया है। इस प्रतियोगिता में शहर के पुराना कस्बा निवासी प्रज्ञा सिंह चौहान पुत्री कुंवर अशोक चौहान ने भी भाग लिया था। प्रज्ञा सुभारती से बीएससी कर रही है। शहर में पहुंचने पर महा सिंह चौहान, मास्टर रघुवीर सिंह चौहान, अरुण कुमार कौशिक, सुरेंद्र वर्मा ने प्रज्ञा का स्वागत किया।