फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विधायक निधि की डेढ़-डेढ़ करोड़ की किस्त मिली, विकास कार्यों पर खर्च होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीनों विधायकों की पहली किस्त पहुंची तो सडक़, नालियों, चौपाल, मुख्य द्वार पर खर्च होंगे
विज्ञापन

- विधायक योगेश धामा व प्रो. अजय कुमार ने दिए प्रस्ताव तो राज्यमंत्री केपी मलिक ने अभी पांच कार्यों के प्रस्ताव भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए शासन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विधायक निधि की पहली किस्त जारी कर दी है। विधायक निधि से विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गए, जिसपर दो विधायकों ने डेढ़-डेढ़ करोड़ के प्रस्ताव दे दिए है। जबकि मंत्री ने पांच कार्यों के प्रस्ताव दिए है, जिनका आंकलन किया जा रहा है और उसके बाद अन्य प्रस्ताव लिए जाएंगे।
जिले में तीन विधायक बागपत, बड़ौत व छपरौली है। इनको क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए हर हर वर्ष तीन-तीन करोड़ रुपये की निधि जारी की जाती है। इस वित्तीय वर्ष की निधि की पहली किस्त के डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इस धनराशि से विधायक अपने क्षेत्रों में मुख्य रूप से इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, नाली, सामुदायिक भवन, शैक्षिक भवन का निर्माण आदि कार्य करा सकते हैं। विधायक निधि जारी होने के बाद सभी से ग्राम्य विकास अभिकरण की तरफ से प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसके बाद विधायकों ने प्रस्ताव भेजने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

बागपत व छपरौली विधायक ने ज्यादा प्रस्ताव दिए, बड़ौत के पांच मिले
बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा और छपरौली से रालोद विधायक प्रो. अजय कुमार ने डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये के पूरे प्रस्ताव ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग में पहुंचा दिए है। जबकि राज्यमंत्री केपी मलिक ने अभी पांच कार्यों के प्रस्ताव दिए है। उनको जल्द ही अन्य प्रस्ताव देने होंगे। इन सभी ने नाली, खडंजा, नेता व शहीद के नाम पर मुख्य द्वार, चौपाल बनवाने के प्रस्ताव दिए है।
वर्जन...........
इस वर्ष की निधि में डेढ़ करोड़ की किस्त आई है। जिसके प्रस्ताव भी दिए गए है और जिन जगहों पर खडंजा व नाली जैसी समस्या थी, उनको बनवाने के लिए प्रस्ताव दिए गए है। जिनपर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। योगेश धामा, भाजपा विधायक
विज्ञापन

निधि के डेढ़ करोड़ रुपये की किस्त आने के बाद विकास कार्यों के लिए काफी प्रस्ताव भेज दिए गए है। जिनका एस्टीमेट भी तैयार हो रहा है और उनपर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। ऐसे कार्य दिए गए है, जिनके कराने से लोगों की काफी समस्याओं का निस्तारण हो सके। प्रो. अजय कुमार, रालोद विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें