फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडी-टू-मेड दलिया और खिचड़ी करेगी कुपोषण दूर

विज्ञापन
पिलाना ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लगाया गया प्लांट में काम करते हुए - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कुपोषण रोकने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक लाख छह हजार लाभार्थियों को पौष्टिक आटा-बेसन हलवा, बर्फी, दलिया-खिचड़ी के पैकेट दिए जाएंगे। यह सभी रेडी-टू-मेड होंगे और घर में पानी डालने के बाद पकाकर तैयार किया जा सकता है। इनकी सप्लाई भी बाहर से नहीं होगी, बल्कि पिलाना ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्लांट में उत्पादन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जहां से सबसे पहले पिलाना ब्लॉक में सप्लाई शुरू की गई है। तो इस महीने से खेकड़ा और बागपत ब्लॉक में इन पैकेट की सप्लाई की जाएगी। इस महीने के आखिर में दाहा में प्लांट शुरू हो जाएगा और वहां से अन्य तीन ब्लॉक में सप्लाई होगी। संवाद
--
इस तरह से मिलेंगे रेडी-टू-मेड हलवा, बर्फी, खिचड़ी
छह माह से तीन साल के बच्चों के लिए आटा-बेसन हलवा होगा। एक लाभार्थी को प्रतिमाह एक किलो 42 ग्राम के तीन पैकेट दिए जाएंगे और गर्म पानी में डालकर पकाने पर हलवा तैयार हो जाएगा। आटा-बेसन बर्फी को तीन वर्गों के लिए तैयार किया गया है। यह तीन साल से छह साल को प्रतिमाह 650 ग्राम का एक पैकेट दिया जाएगा। किशोरी व गर्भवती महिलाओं को 975 ग्राम के दो-दो पैकेट प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस तरह ही एक ऐसा पैकेट बनाया है, जिसमें दलिया, मूंग-दाल खिचड़ी, मूंगफली, मसाले मिलाए गए हैं। जिसको पानी में सीधे डालकर पकाया जा सकता है। यह भी तीन वर्गों के लिए तैयार किया है। यह तीन साल से छह साल को प्रतिमाह 600 ग्राम का एक पैकेट दिया जाएगा। किशोरी व गर्भवती महिलाओं को 900 ग्राम के दो-दो पैकेट दिए जाएंगे। अति कुपोषित बच्चों के लिए अतिरिक्त पौष्टिक हलवा होगा और उनको 925 ग्राम के पांच पैकेट प्रतिमाह दिए जाएंगे।
विज्ञापन

--
प्लांट के सभी उत्पाद जांच में सही मिलने पर एनएबीएल प्रमाणपत्र जारी
बागपत में आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी वर्गों में एक लाख छह हजार लाभार्थी हैं, जबकि पिलाना, बागपत, खेकड़ा ब्लॉक में 45 हजार लाभार्थी हैं। पिलाना ब्लॉक में शुरू हुए प्लांट में इन 45 हजार लाभार्थियों के लिए 130 मीट्रिक टन खाद्य पदार्थ को तैयार किया जाएगा। यहां से सभी उत्पाद जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे, जो सही मिलने पर एनएबीएल प्रमाणपत्र मिल चुका है। वहीं प्लांट में दो शिफ्ट में समूह की 20 महिलाएं कार्य कर रही हैं।
--
कोट...
पिलाना में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लगाया गया प्लांट शुरू हो गया है और वहां से रेडी-टू-मेड हलवा, बर्फी, दलिया-खिचड़ी की सप्लाई शुरू कर दी गई है और यह सभी पौष्टिक वाली चीजें हैं। - धनंज्य कुमार, ब्लॉक मिशन मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें