बागपत के अग्रसेन धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा में भाग लेते श्रद्यालु
बागपत। मेरठ रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पांचवें दिन प्रवचन करते हुए आचार्य मनोज जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुछ युवा अपने धर्म को नहीं मानते। धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत और रामायण पढ़ो। जिससे आने वाली पीढ़ी को भी संस्कारी हो जाएगी।
कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य मनोज जोशी ने कहा कि ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोड़कर, गिरीराज की पूजा शुरू कर दी थी। इससे कुपित होकर इंद्र ने ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की। तब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा की। इस मौके पर कन्हैया गुप्ता, मनीष गोयल, आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।