फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धर्म जानने के लिए गीता, भागवत और रामायण पढ़ो

Thu, 27 Apr 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के अग्रसेन धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा में भाग लेते श्रद्यालु
विज्ञापन
बागपत। मेरठ रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पांचवें दिन प्रवचन करते हुए आचार्य मनोज जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुछ युवा अपने धर्म को नहीं मानते। धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत और रामायण पढ़ो। जिससे आने वाली पीढ़ी को भी संस्कारी हो जाएगी।
विज्ञापन


कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य मनोज जोशी ने कहा कि ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोड़कर, गिरीराज की पूजा शुरू कर दी थी। इससे कुपित होकर इंद्र ने ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की। तब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा की। इस मौके पर कन्हैया गुप्ता, मनीष गोयल, आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें