फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राेडवेज कर्मचारी संघ के रविंद्र अध्यक्ष व दीपक मंत्री बने

Sun, 27 Apr 2025 05:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। रोडवेज डिपो पर रविवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ बड़ौत शाखा का चुनाव हुआ। जहां रविंद्र कुमार को अध्यक्ष व दीपक को सर्वसम्मति से मंत्री चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक सुशील कुमार ने बताया कि सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया है। जहां रविंद्र कुमार को अध्यक्ष व दीपक कुमार को मंत्री चुना गया। इनके अलावा कार्यशाला शाखा में विनोद कुमार को अध्यक्ष, धर्मवीर सिंह को मंत्री चुना। पदाधिकारियों ने जल्द ही शेष कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही। संघ के सदस्यों ने चुने गए पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अनुज शर्मा, सत्यपाल सिंह, सोनू मलिक, सुरेशचंद, यशपाल सिंह, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें