बड़ौत तहसील में समस्या को लेकर आक्रोश जताते राशन डीलर
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य ब्लाक अध्यक्ष सुधीर दांगी के नेतृत्व में राशन डीलर एकत्रित होकर तहसील पहुंचे। उनका कहना था कि शासनादेश के अनुसार कार्ड धारकों को राशन वितरित किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद गांवों में प्रधान व नगरीय क्षेत्र में वार्ड सभासद व अन्य जनप्रतिनिधि अपात्र लोगों को अपनी मोहर व हस्ताक्षर की पर्चियां देकर राशन देने का दबाव बना रहे हैं। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने शासनादेश के अनुसार केवल कार्ड धारकों को राशन बांटने के निर्देश दिए और जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। इस दौरान प्रदीप पंवार, अतुल, सुनील, गजेंद्र, रामबीर, पप्पू, राजकुमार, जीवन, इमरान, संजय, रोहित शर्मा, बिजेंद्र सिंह, मनोज पहलवान, नरेंद्र त्यागी, महिपाल, सतपाल चौहान, रविंद्र और दिनेश शामिल रहे।