फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कई महीने किया दुष्कर्म, निकाह की बात कहकर मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे की रहने वाली एक युवती ने मोहल्ले के युवक पर निकाह का झांसा देकर कई महीने तक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। अब पंचायत में निकाह करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एक युवती ने मंगलवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि कुछ दिन पहले वह घर में अकेली थी। तब पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। इसके बाद कई महीने तक उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। गर्भधारण होने पर दोनों के परिवार के लोगों को पता लग गया। आरोपी और उसके परिजनों ने उसका निकाह कराने की बात कही, लेकिन उसका गर्भपात कराकर निकाह करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बिरादरी के लोगों की पंचायत हुई, जिसमें पंचों ने युवक पक्ष पर निकाह का दबाव बनाया तो उन्होंने कुछ समय मांगा। अब आरोपी ने निकाह करने से इंकार कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता का कहना है कि यदि युवक ने उससे निकाह नहीं किया तो वह आत्म हत्या कर लेगी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें