बड़ौत। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म करने के दो आरोपी भाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि किशोरी मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव की रहने वाली है और अपने परिजनों के साथ बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गन्ना छीलने आई थी। दो भाइयों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।