फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रामपाल धामा बने रालोद जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
नवनियुक्त रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रामपाल धामा बने रालोद जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

बागपत। निबाली गांव के पूर्व प्रधान रामपाल धामा को रालोद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को ट्वीट कर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। विधानसभा चुनाव के बाद रालोद की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। जिसके बाद से रालोद में जिलाध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर मंथन चल रहा था, जिसमें सोमवार को रालोद के प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने जिलाध्यक्ष पद पर निबाली गांव के पूर्व प्रधान रामपाल धामा को मनोनीत किया। वह पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है। इसके अलावा उनका बेटा श्रीकांत धामा रालोद में युवा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उधर, रामपाल धामा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया जाने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया और उन्हें पार्टी नेताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें